बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, पीडब्लूडी और नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

कानपुर। कानपुर साउथ सिटी के शास्त्री चौक चौराहे की बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्षद संजीव मिश्र ने किया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी (PWD) और नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क की जल्द मरम्मत और निर्माण की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शास्त्री चौक चौराहे की सड़क पिछले काफी समय से खराब स्थिति में है। मेट्रो और जल निगम की पाइपलाइन डालने के दौरान सड़क की स्थिति प्रभावित हुई और उसके बाद इसकी समुचित मरम्मत नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, लोकसभा प्रत्याशी रहे आलोक मिश्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से कश्मीरी देव सिंह, टिल्लू ठाकुर, विकास सक्सेना, रमाकांत शर्मा, मणि तिवारी, जेपी द्विवेदी, शीलू दुबे, डॉक्टर संतोष त्रिपाठी, संजय अवस्थी, बृजेश शर्मा, बृजेश गुप्ता, राधेश्याम सिंह, गौरव दुबे, सानू पांडे आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *