रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
कानपुर। यशोदा नगर स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का बुढ़वा मंगल पर आयोजित विशाल भंडारा में भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके पूर्व बीते कल सुंदरकांड का पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया था तभी से भंडारा के भोग प्रसाद का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया था। सुबह हनुमान जी के विग्रह में भोग लगाकर भंडारा का शुभारम्भ हुआ जो समाचार लिखने तक जारी था। यहां 20 हज़ार से ज्यादा भक्तजनों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कई विशिष्ट अतिथिगण भी शामिल हुए।

भंडारा आयोजकों में से सुशील वाजपेई ने रियल मीडिया को बताया कि विगत 13 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्षेत्रीय लोग स्वता आगे आकर बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। सुशील वाजपेई ने बताया कि यहां सब कुछ सनातनी परम्परा का पालन करते हुए कार्य किया जाता है भंडारे में शुद्धता व पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। कार्यक्रम में दक्षिण भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, कृपा शंकर तिवारी (पप्पू प्रिंस), पार्षद अभिनव शुक्ला (गोलू), वीरेन्द्र तिवारी, सूधीर तिवारी, राज पाण्डेय, राकेश तिवारी, बिन्दू, रजनीश गुप्ता, अंकित मिश्रा, आलोक पाण्डेय, सोनू सैनी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने भंडारे की व्यवस्था में प्रमुख रूप से भागीदारी की।
