ग्राम बबीना में गणेश महोत्सव धूमधाम से जारी, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी के आगमन से बढ़ी शोभा

ग्राम बबीना में गणेश महोत्सव धूमधाम से जारी

राहुल कुमार
बबीना/कदौरा, जालौन। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम बबीना में गणेश महोत्सव बड़े ही उत्साह एवं भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। गणेश पंडाल में रोजाना आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में आज की विशेष झांकी में बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए क्षेत्र के युवा एवं ऊर्जावान जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी जी (उरगांव) मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पंडाल में पहुंचते ही आयोजक मंडल एवं गांव के युवाओं द्वारा माला पहनाकर एवं बप्पा का स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया गया। त्रिपाठी ने सर्वप्रथम गणपति बप्पा की आरती कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “गणेश महोत्सव हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक है। बबीना के युवाओं द्वारा जिस भव्यता से यह आयोजन किया जा रहा है, वह काबिले तारीफ है। ऐसे आयोजन गांव में भाईचारा और संस्कारों को मजबूत करते हैं।” महोत्सव में आयोजक समिति के सदस्य राजू, पप्पू, सोनू सहित सैकड़ों ग्रामवासी, महिला, बुजुर्ग एवं बच्चे उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *