इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना से मचा हड़कंप
औरैया। औरैया में दिबियापुर रोड स्थित नहर पुल के किनारे कूड़े में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम का शव देखकर लोगों का दिल दहल उठा। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि नहर पुल के किनारे कूड़े में नवजात बच्ची का शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां भीड़ लग गई। घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। जिस मासूम ने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था, उसका इस तरह शव मिलना लोगों को झकझोर गया। घटना स्थल औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिबियापुर रोड स्थित नहर पुल के पास का है। नवजात बच्ची का शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बच्ची को यहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्ची की पहचान और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
