60 वर्षीय महिला ने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

जगदीश श्रीवास्तव।

हमीरपुर राठ। कोतवाली क्षेत्र की 60 वर्षीय महिला ने अपने पति पर गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति कोई काम-धंधा नहीं करता और दिनभर गांव के लोगों के साथ बैठकर ताश खेलता रहता है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता ब्रह्मारानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घरेलू विवाद के दौरान उसका पति उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।महिला के अनुसार, उसका पति कोई काम-धंधा नहीं करता है और दिनभर गांव के लोगों के साथ बैठकर ताश खेलता रहता है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।इस संबंध में राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *