हमीरपुर। मझगवां थाना क्षेत्र के टोला रावत गांव में सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ लाया गया, जहां एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने मझगवां थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।टोला रावत गांव निवासी रामऔतार पुत्र धनीराम ने सीएचसी में उपचार के दौरान बताया कि बुधवार रात सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल हटाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते गांव के करीब आधा दर्जन लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।रामऔतार के अनुसार, उसे पिटता देख उसका भाई भूपेंद्र, मां लीला और भाभी प्रियंका पत्नी भूपेंद्र बचाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में रामऔतार, भूपेंद्र, लीला और प्रियंका घायल हो गए। रामऔतार ने बताया कि उसे और उसके भाई भूपेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने भूपेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।पीड़ित रामऔतार ने मझगवां थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइक हटाने के विवाद में घर में घुसकर हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायलआधा दर्जन लोगों पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप।
