सड़कों पर बिखरी बजरी तुरंत हटाए महापौर

कानपुर। 28 सितंबर को महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा बरसात में सड़क पर फैली बजरी से जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए सड़कों पर फैली बजरी को हटाये जाने के आदेश जारी किए। एवं महापौर ने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर बजरी हटाई और मोतीझील में सड़कों पर फैली बजरी को स्वास्थ्य विभाग एवं अभियंत्रण विभाग के कर्मचारियों से हटवाया। महापौर के निर्देश मोतीझील, पनकी, बेनाझाबर, स्वरूप नगर, परमट, न्यू ईदगाह कालोनी, ब्रम्हनगर, हर्ष नगर, जीटी रोड से बजरी हटायी गयी। महापौर ने नगर निगम की सड़कों के साथ पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभाग की सड़कों से भी बजरी हटवाई गई। एवं संबंधित विभाग को आदेश दिए गए कि बजरी तो सड़क से तत्काल हटाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *