राठ। कस्बे के मलौंहा रोड पर आज मंगलवार को एक पति ने क्रूरता ही हदें पार करते हुए खौलती हुई गर्म दाल को अपनी पत्नी के ऊपर डालकर उसे जला दिया है। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।राठ कस्बे के मलौंहा रोड इलाके में रहने वाली महिला सीमा पत्नी रंजीत ने आज मंगलवार को राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति अत्यधिक शराब पीने का लती है तथा शराब पीकर आए दिन उसका पति उसे मारपीट कर प्रताड़ित करता है। बताया कि आज मंगलवार को उसके शराबी पति ने शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी बताया कि जब उसने गाली गलौज करने से मना किया तो उसके पति ने खौलती हुई गर्म दाल को उसके शरीर पर डाल दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई है। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले वालों ने उसे आनन फानन में इलाज हेतु राठ सीएचसी में भर्ती कराया है। बताया कि उसने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पीड़ित महिला सीमा ने कोतवाली में लिखित तहरीर देने की बात कही है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
शराबी पति ने खौलती गर्म दाल को पत्नी के ऊपर उड़ेलकर जलाया, गंभीर हालत में झुलसी महिला ने रो-रोकर बताई पति की बर्बरता
