गांधी दर्शन एवं सत्सग कार्यक्रम में बेचे लाल कोरी को मिली गांधी की उपाधि

औरैया। सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा समाजसेवी बेचेलाल कोरी को नये गांधी की उपाधि दी गई। उनके आवास पर गांधी दर्शन एवं सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश प्रजापति निवासी कटरा मनेपुर ने की। संचालन सलीम खान प्रवक्ता डॉक्टर जाकिर हुसैन इंटर कॉलेज ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेचे लाल कोरी उर्फ गांधी ने अपने विचार रखते हुए कहा। की गांधी जी 20 वीं सदी के महानायक हैं। गांधी दर्शन एवं सत्संग कार्यक्रम में हक बंचित,कमेरा समाज के लोगों को जागरूक करने का संकल्प। लियागया। .श्री कोरी ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष भी जाने के बाद आज भी देश में निवास कर रही बहु संख्यक जातियां चार प्रकार से गुलाम है। सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, मानसिक, सबसे बड़ी गुलामी मानसिक है जब तक आप अपने बच्चों को स्वयं को पाखंड से बाहर नहीं करेंगे, तब तक आप लोग मानसिक गुलाम ही बने रहेंगे, श्री कोरी ने एक नारा दिया।निकलो बाहर मकानों से ,जंग लड़ो बेईमानों से, पहले लड़े थे गोरों से ,अब लड़ना है इन चोरों से। जब तक आप सामाजिक क्रांति नहीं करेंगे तब तक आपका और आपके बच्चों का भविष्य सुधारने वाला नहीं है, इस नारे को जन-जन तक पहुंच कर अपने और अपने बच्चों के विकास में सहयोग प्रदान करें, और गांधी दर्शन और सत्संग कार्यक्रम में भारी योगदान प्रदान करें। इसी क्रम में सहकारी समिति के सचिव बहादुर सिंह कोरी ने कहा यह अच्छा कदम है और इसको हम सब लोग आगे बढ़ाएंगे। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए अफजाल अंसारी गीतकार ने अपने सुझाव रखे। और गांधी दर्शन में जो योगदान गांधी जी का है अन्य किसी दूसरे महापुरुष का नहीं हो सकता। गांधी जी ने अपने देश के विकास के लिए चंपारण मैं दांडी यात्रा, नमक आंदोलन जैसा कार्य किया वह सराहनी हैं। इसी क्रम में सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने बताया कि मेरे मन में तमन्ना है कि गांधी जीवन दर्शन और गांधी सत्संग को महत्व देते हुए आगे बढ़ाया जाएगा और इस आंदोलन से बड़ा कदम उठाया जाएगा। शाहरुख राम किशोर ने अपने विचार रखें कार्यक्रम में उपस्थित अब्दुल गफ्फार अजय कुमार विपिन कुमार राठौर चरण सिंह अनुग्रह गीता देवी आदि ने अपने विचार रखें। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष कैलाश प्रजापत ने कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य है इस कार्य के लिए मेरी और मेरे समाज की जहां आवश्यकता पड़े हम तन, मन, धन ,से सहयोग करेंगे। कार्यक्रम कीआयोजिका पूर्व सभासद कमला देवी ने सभी को जलपान कराया, और कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *