समाचार पत्र वितरकों के हित में योजना बनाए सरकार…-डॉ. कलाम जयंती पर 50 साल से सेवा दे रहे 25 वरिष्ठ वितरकों का सम्मान

रियल मीडिया कानपुर। भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती (वितरक दिवस) पर समाचार पत्र विक्रेता संयुक्त मोर्चा, कानपुर एवं कानपुर प्रेस क्लब की ओर से गैंजेस क्लब में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 50 वर्ष या उससे अधिक समय से समाचार पत्र वितरण की सेवा में लगे 25 वरिष्ठ वितरकों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर कानपुर प्रेस क्लब की ओर से मांग की गई कि वितरकों के हित में सरकार विशेष योजनाएं बनाए l इसके लिए प्रेस क्लब शीघ्र ही प्रदेश के श्रमायुक्त से भेंट करेगा l यह भी प्रस्ताव रखा गया कि इस बाबत प्रदेश के मंत्री असीम अरुण को भी पत्र लिखा जाए l समारोह में 25 वरिष्ठ वितरकों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाचार पत्र केवल कागज नहीं, समाज की चेतना और लोकतंत्र की शक्ति है और इस शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने में वितरकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।सम्मानित 25 वरिष्ठ वितरकों के नाम, लालू यादव, पवन, राकेश शुक्ला, प्रेम गुप्ता, हरजीत अरोड़ा, श्यामसुंदर शर्मा, मनैया गुरु, राज किशोर, बाबू राम, सच्चिदानंद मिश्रा ध्रुव चंद्र, नुमान सेठ, पुत्तन शुक्ला, के.के. द्विवेदी श्यामू, सुशील मिश्रा, गंगा सेवक, राफत अली, विनोद दीक्षित, राज नारायण पांडेय, रमा शंकर, राज कुमार मिश्रा, राम अवतार, आनंद मिश्रा, परमानंद पाल।समाचार पत्र विक्रेता संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, संयोजक रमेश बाजपेई एवं महामंत्री भरत मिश्रा ने कहा कि समाचार पत्र वितरक लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं, जो 50 वर्षों से बिना रुके समाज तक सूचना पहुंचा रहे हैं। सभी सम्मानित वितरकों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि साइकिल से शुरू हुआ सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है।इस अवसर पर कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री शिवराज साहू, दीपक सिंह,मयूर शुक्ल,अमित चैहान,रजत राजपूत, अमीर, शुभम, शशांक शुक्ला सुनील त्रिपाठी सहित अन्य पत्रकार व कोआपरेटिव दादानगर के चेयरमैन विजय कपूर, गणेश तिवारी, उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन सुबोध चोपड़ा सहित रमा शंकर द्विवेदी, राजेश शुक्ला, बुल्ला यादव, घनश्याम तिवारी, वीरेन्द्र यादव, मुन्नू तिवारी, धनंजय द्विवेदी, सुंदर निषाद, रमेश निषाद, बृजेश, सुरेश, अनिल, भोलू, विजय दीक्षित, राजू पाल, प्रदीप तिवारी, अमित यादव, हरि नारायण दीक्षित, विजय अवस्थी, पवन गुप्ता, सीताशरण, नवीन अग्रवाल, मोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *