निरीक्षण के बाद प्रशासन सख्त; निगरानी के लिए पुलिस बल तैनातसंदीप धुरिया सुमेरपुर, हमीरपुर। नवीन गल्ला मंडी में नीलामी चबूतरों पर आढ़तियों का कब्जा होने के कारण ज्वार-बाजरा खरीद केंद्र शुरू नहीं हो पा रहे थे। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मंडी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आढ़तियों को तत् काल चबूतरे खाली करने के सख्त निर्देश दिएनवीन गल्ला मंडी के नीलामी चबूतरों पर ज्वार-बाजरा खरीद केंद्र संचालित होने थे, लेकिन आढ़तियों ने वहां माल जमा कर रखा था। इसके चलते सरकारी खरीद प्रक्रिया 15 दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी थी। इससे खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान आढ़तियों को फटकार लगाते हुए शुक्रवार तक चबूतरे खाली करने के निर्देश दिए। प्रशासन की सख्ती के बाद आढ़तियों ने तत्काल अपना माल हटाना शुरू कर दिया। व्यवस्था बनाए रखने और कार्रवाई की निगरानी के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।इस दौरान थाना अध्यक्ष पवन कुमार पटेल, खरीद केंद्र प्रभारी रणजीत सिंह और मंडी निरीक्षक सुनील कुमार ओझा मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से ज्वार-बाजरा की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
Related Posts
जालौन के नए जिलाधिकारी IAS समीर ने संभाला पदभार
राहुल कुमार उरई जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में जालौन को नया जिलाधिकारी मिल गया…
जालौन में 21 से 23 अगस्त तक लगेगा सुप्रीम कोर्ट का ‘समाधान समारोह’, सुलह से निपटेंगे सर्वोच्च न्यायालय के लंबित केस
रिपोर्ट: राहुल कुमार,रियल मीडिया नेटवर्कउरई, जालौन। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जनपद जालौन में अब सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों…
वैश्य समाज के सशक्त स्तंभ मनोज गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
कानपुर के समाजसेवी मनोज गुप्ता को भारतीय वैश्य महासभा की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल ने की घोषणाकानपुर। भारतीय वैश्य…
