निगरानी के लिए पुलिस बल तैनातसंदीप धुरिया सुमेरपुर, हमीरपुर। नवीन गल्ला मंडी में नीलामी चबूतरों पर आढ़तियों का कब्जा होने के कारण ज्वार-बाजरा खरीद केंद्र शुरू नहीं हो पा रहे थे। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मंडी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आढ़तियों को तत् काल चबूतरे खाली करने के सख्त निर्देश दिएनवीन गल्ला मंडी के नीलामी चबूतरों पर ज्वार-बाजरा खरीद केंद्र संचालित होने थे, लेकिन आढ़तियों ने वहां माल जमा कर रखा था। इसके चलते सरकारी खरीद प्रक्रिया 15 दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी थी। इससे खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान आढ़तियों को फटकार लगाते हुए शुक्रवार तक चबूतरे खाली करने के निर्देश दिए। प्रशासन की सख्ती के बाद आढ़तियों ने तत्काल अपना माल हटाना शुरू कर दिया। व्यवस्था बनाए रखने और कार्रवाई की निगरानी के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।इस दौरान थाना अध्यक्ष पवन कुमार पटेल, खरीद केंद्र प्रभारी रणजीत सिंह और मंडी निरीक्षक सुनील कुमार ओझा मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से ज्वार-बाजरा की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
नवीन गल्ला मंडी में खाली होने लगा नीलामी चबूतरा, 15 दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई थी सरकारी खरीद, निरीक्षण के बाद प्रशासन सख्त।
