ऑपरेशन कर महिला के पेट में छोड़ दिया तौलिया

ऑपरेशन कर महिला के पेट में छोड़ दिया तौलिया,

कानपुर कल्याणपुर स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त महिला के पेट में तौलिया ही छोड़ दिया गया था। दोबारा सर्जरी में हुआ खुलासा, सीएमओ ने बैठाई जांच कमेटी करीब चार महीने बाद जब पीड़िता को गंभीर दर्द और मवाद की समस्या हुई, तो अकबरपुर में हुए दोबारा ऑपरेशन के दौरान उसके पेट से तौलिया निकाला गया।कानपुर में कल्याणपुर स्थित एक हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में सर्जरी के दौरान एक महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। दोबारा ऑपरेशन पर तौलिया निकलने पर पीड़िता के पति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और कल्याणपुर थाने में शिकायत की है।

मामले में सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने भी तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं। कानपुर देहात निवासी मजदूर वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, करीब चार महीने पहले 24 वर्षीय पत्नी सोनी को पेट में तेज दर्द हुआ। उसे मकसूदाबाद स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बच्चेदानी की ट्यूब फटने और पेट में खून जमा होने की बात बताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *