राहुल कुमार
उरई। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में मिलावटी दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु डा० सी० आर० प्रजापति, सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जालौन द्वारा दो टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 20.08.2026 को प्रथम टीम द्वारा जगम्मनपुर, तहसील माधौगढ़ स्थित कामधेनु डेयरी तथा केशव डेयरी से दूध के एक-एक नमूनें संग्रहित किये गये तथा द्वितीय टीम द्वारा नियामतपुर तहसील कालपी स्थित जितेन्द्र सिंह की पनीर निर्माण ईकाई से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया एवं काशीराम खेड़ा तहसील कालपी स्थित अनन्त प्रताप डेयरी से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। उपरोक्त संग्रहित चारो नमूनें जॉच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जायेंगे। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। अभियान दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार एवं महेश प्रसाद शामिल रहें। डा० प्रजापति नें बताया कि जनपद वासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित दूध तथा दुग्ध उत्पाद उपलब्ध करानें हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को हिदायत दी जा रही है कि खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट न की जाये। डा० प्रजापति नें यह भी बताया कि आज दिनांक 20.08.2026 को ही खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय गढ़र, प्राथमिक विद्यालय कुकरगाँव तथा कन्या प्राथमिक विद्यालय गढ़र जनपद जालौन के विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा उक्त विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के निर्माण में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री के 24 नमूनों की जॉच भी खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा की गई जिसमे समस्त नमूनें मानक अनुरूप पाये गये। जनपद वासियों को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध हो, इस हेतु विभाग निरन्तर कार्यवाही कर रहा।
जालौन में मिलावटखोरों पर डीएम का शिकंजा, डेयरी और पनीर फैक्ट्री से 4 नमूने भरे
