शादी में मायके आई बहन को भाई ने पीटा, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

जगदीश श्रीवास्तव।

हमीरपुर राठ। कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में मायके आई एक महिला के साथ उसके भाई द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय भाई ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।औंता गांव निवासी अनुसूईया पुत्री जगपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसके मायके में शादी समारोह आयोजित था। इसी दौरान वह अपने बच्चे की दूध की बोतल साफ कर रही थी। आरोप है कि तभी उसका भाई उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।अनुसूईया के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो भाई ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि भाई ने उसे जमीन पर पटककर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।घटना से परेशान महिला ने राठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस का पक्ष: राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *