संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला, हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

जगदीश श्रीवास्तव।

राठ मझगवां थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला 90 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी है।जानकारी के मुताबिक, मझगवां गांव निवासी रुक्मणी पत्नी राजू शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद उसे तत्काल राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।महिला के साथ अस्पताल पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि रुक्मणी खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर झुलस गई। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। महिला दुर्घटनावश आग की चपेट में आई या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. कनिष्क माहुर ने बताया कि महिला लगभग 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *