नगर के अतरौलिया इलाके में किन्नर ने भतीजे पर लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप

जगदीश श्रीवास्तव।

हमीरपुर। राठ कस्बे के अतरौलिया इलाके में एक दबंग युवक ने अपने चाचा (किन्नर) के साथ गाली गलौज व मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित किन्नर को घायल अवस्था में राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। राठ कस्बे के अतरौलिया इलाके के निवासी संतु पुत्र लाल दिवान ने आज राठ कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि कल रविवार की रात्रि के समय उसका भतीजा अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। बताया कि जब वह बीच बचाव करने के लिए पहुंचा तो उसके दबंग भतीजे ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया तथा उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। बताया कि घटना के बाद उसे राठ कस्बे के सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *