जगदीश श्रीवास्तव।
हमीरपुर। राठ कस्बे के रामलीला मैदान के पास स्थित पुलिस बूथ के नजदीक एक ई-रिक्शा चालक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर डंडा मारने और विरोध करने पर उसे पकड़कर रातभर थाने में बंद रखने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रामलीला मैदान के पास बने पुलिस बूथ के नजदीक अपने ई-रिक्शा से सवारियां उतार रहा था और उनसे किराया ले रहा था। इसी दौरान आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने पीछे से उसकी पीठ पर डंडा मार दिया।राकेश के मुताबिक, जब उसने पुलिसकर्मी से डंडा मारने का कारण पूछा तो उसे पकड़कर थाने ले जाया गया, जहां उसे रातभर बंद रखा गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली में देकर मामले की जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष मिलना बाकी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।फोटो —– पीड़ित
