ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुरदासपुर मोड़ के पास बुधवार देर रात ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों कोल्ड स्टोर से घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव समापुर निवासी कैलाश (28 वर्ष) व राकेश (50 वर्ष) कोल्ड स्टोर में काम करते थे। बुधवार की रात दोनों घर जाने के लिए निकले थे। बाइक कैलाश चला रहे थे। लौटते समय गुरदासपुर मोड़ के पास उनकी बाइक को ऑटो से टक्कर लग गई। जोरदार टक्कर लगने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे से दोनों परिवारों में मातम छाया है। राकेश के परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं। उनकी बेटी कांति की शादी हो चुकी है, जबकि पिंकी की शादी अभी नहीं हुई थी। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक राकेश की पत्नी लक्ष्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *