जगदीश श्रीवास्तव।
हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जखेड़ी में आज पुराने विवाद के के चलते खेत पर कार्य करते समय युवक के ऊपर पारिवारिक विपक्षियों ने धारदार हथियार से हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया जिसको 108 एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रात में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय राजेश राजपूत पुत्र राजभर निवासी जखेड़ी थाना राठ खेत में काम कर रहे थे। तभी पारिवारिक विपक्षी से उनका विवाद हो गया, पुराने विवाद के चलते विपक्षियों ने आक्रामक होकर उनके ऊपर कुल्हाड़ी से सर पर हमला कर दिया। जिससे कि वह घायल हो गया, फिलहाल उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
