कानपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर उमा उपवन पार्टी लॉन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला ने हजारों बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कार्यक्रम में बहनों ने मनोज शुक्ला की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बहनों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य बना दिया। मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा मजबूती से आवाज उठाई जाती रहेगी।साथ ही साथ सत्ता पक्ष पर बैठे लोगों पर महंगाई और जनता की मूल भूत जरूरत का जमीनी स्तर पर सत्ता पक्ष की सफलता पर तंज कसा और अपनी बहनों से वादा लिया कि अगर आपने एक बार भरोसा किया तो आपका भरोसा टूटने नहीं दूंगा।इस दौरान कई वरिष्ठ अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल पर उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।मनोज शुक्ला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक है। हजारों बहनों का स्नेह उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।संचालन के के मिश्र ने किया।समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता महाराजपुर विधान सभा अध्यक्ष संतोष यादव, रंजन पासवान,सत्यम त्रिपाठी, डब्बू दुबे, सत्यम शुक्ला, शमी तिवारी मुख्य रूप से शामिल थे वहीं बहनों में सरस्वती , रेखा यादव, अंजली पाल, सुनीता निषाद, दीपाली , बीनू, गोमती देवी, नीतू सिंह,मीरा, सुरजा देवी , गीता यादव, अनीता वर्मा , अंजली, संध्या त्रिवेदी, सरिता शुक्ला , राजेश्वरी , सुशील, शिवकुमारी, कुंती देवी, शांति, एवं अन्य महिलाए शामिल रही।
हजारों बहनों ने मनोज शुक्ला की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, भाई-बहन के रिश्ते को दिया सम्मान
