से नीचे गिरकर लॉ के छात्र की हुई दर्दनाक मौत

छत परिजनों में मचा कोहराम रात में टॉयलेट जाने के लिए उठा था छात्र, संतुलन बिगड़ने से गिरा बिधूना औरैया। गांव पुर्वा बड़े असजना में बीतीरात एक लॉ के छात्र की छत से नीचे गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। छात्र रात में टॉयलेट जाने के लिए उठा था तभी संतुलन बिगड़ने से वह छत के छज्जे से नीचे गिर गया। हालांकि परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए आनन फानन बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन अस्पताल से छात्र के शव को सीधे अपने गांव ले गए। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं समूचे गांव में शोक व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुर्वा बड़े असजना निवासी शिवम पुत्र महाराणा प्रताप लॉ की पढ़ाई कर रहा था तभी बीती रात लगभग 12 बजे वह टॉयलेट जाने के लिए उठा था और तभी किसी तरह उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह छत के छज्जे से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा आनन फानन उसे उपचार के लिए बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। छात्र की हुई दर्दनाक मौत से समूचे गांव में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *