विवेक सेवा प्राधिकरण द्वारा शहर के माधव मंगल में आयोजित किया गया मेघा विधिक जागरूकता सिविर

औरैया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के तत्वाधान में वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन माधव मंगल गेस्ट हाउस औरैया में किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति (औरैया) अरूण कुमार के नेतृत्व व निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया मंयक चौहान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया मंयक चौहान एवं जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती तथा सुश्री पारूल जैन अपर जिला जज प्रथम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सभी आगंतुको को पौधा भेटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना व सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । उपस्थित अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की और विकलांग लाभार्थियों को ट्राई साईकिल व बैशाखी वितरण की और एक लाभार्थी को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना के अन्तर्गत ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के अन्त में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया, रोमा गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आमजन से अपील की गयी कि वे विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाये गये स्टाल पर जाकर विधिक जानकारी प्राप्त करें साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों पर उनके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए उनका लाभ उठाये और अन्य को भी जानकारी देकर लाभ लेने में सहयोग करे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रोमा गुप्ता सिविल जज सीनियर डिवीजन / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया तथा नाजिम अकबर सिविल जज सी०डि० एफटीसी औरैया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारतीके अलावा विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी एक्ट / नोडल अधिकारी वृहद जागरूकता शिविर विकास गोस्वामी, अपर जिला जज तृतीय महेश कुमार, अपर जिला जज द्वितीय कैलाश कुमार, अपर जिला जज एफटीसी प्रथम राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय विनय प्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती निधि सिसौदिया, अपर सिविल जज विप्णु शंकर पाण्डेय, अमन शुक्ला सिविज जज जू०डि० औरैया, श्रीमती निशा अली सिविल जज जू०डि० एफटीसी / सी०ए० डब्लू०, विजय प्रकाश सिविल जज जू०डि०14th फाइनेंन्स, कुशाग्र मिश्रा, अपर सिविल जज० जू० डि० बाहय न्यायालय बिधूना सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण के साथ मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार, श्रपभ पोरवाल तथा पीएलवीगण डीएलएसए औरैया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व आमजन आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *