बरेली में सीएम योगी बोले- यूपी में सुरक्षा का माहौल, उपद्रव भूले लोग, पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आज बरेली पहुंचे हैं। उन्होंने यहां से प्रदेश के ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात दी। उनके मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा की। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल चुका है और बरेली इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2017 से पहले यहां त्योहारों पर उपद्रव होते थे, लेकिन अब लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के हर गांव में हजारों लोग देवी मां की मूर्तियों के साथ शारदीय नवरात्र से जुड़े हैं। लोग निडर होकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। वे सुरक्षित माहौल में देवी मां के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित उत्तर प्रदेश बनने से देश और दुनिया में प्रदेश की धारणा बदली है। पहले चंद मुट्ठी भर लोगों की गलतियों का खामियाजा उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को भुगतना पड़ता था। पहचान का संकट नौजवानों और व्यापारियों के सामने आता था। अब यूपी के बारे में कोई सवाल नहीं उठाता। दूसरे राज्य यूपी जैसा बनना चाहते हैं।सुरक्षा और स्वावलंबन का नया दौरसुरक्षा के इस माहौल से हर किसी को लाभ मिला है। सड़कें बन रही हैं और निवेश आ रहा है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। योगी ने कहा कि लोगों में विश्वास है कि वे सुरक्षित हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को वर्तमान माहौल का आधार बताया। सीएम योगी ने कहा कि पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे। आज अपराधियों में कानून का डर है। अगर कोई बेटियों से गुस्ताखी करता है, उसका अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *