जालौन में किसानों को समय से खाद मिले,डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्या ने की सहकारी समिति आटा की चेकिंगसंवाददाता – राहुल कुमार उरई जालौन। जनपद में किसानों को कृषि कार्यों के लिए समय से खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सक्रिय है।जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने विभिन्न सहकारी समितियों पर हो रहे खाद वितरण का जायजा लिया। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्या ने सहकारी समिति आटा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को खाद प्राप्त करने में हो रही सुविधाओं की जानकारी ली गई, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।प्रशासन का विशेष जोर है कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप नियमानुसार खाद उपलब्ध हो तथा वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे। सहकारी समितियों पर आने वाले किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *