बस में सवारियां बैठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई
संदीप धुरिया।
हमीरपुर। राठ कस्बे में रोडवेज बस में सवारियां बैठाने को लेकर AIMIM जिलाध्यक्ष और रोडवेज बस चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई।घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत बस में सवारियां बैठाने को लेकर हुई थी। हालांकि मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।फिलहाल इस घटना ने राठ क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
