गांवों की चौपालों से बीसलपुर में सपा ने तेज की सियासी हलचलदिव्या गंगवार की लगातार सक्रियता से बढ़ा जनसंपर्क

प्रदीप सिंह पटेल भी संगठन को मजबूत करने में जुटे

पीलीभीत। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने बीसलपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे पीडीए जन-जागरूकता अभियान के तहत गांवों में पंचायतों और चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या पी. गंगवार के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में सामाजिक न्याय, संविधान, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं।दिव्या पी. गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझना और अधिकारों की आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए जन-जागरूकता आवश्यक है। समाजवादी पार्टी डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।चौपालों से जनसंपर्क तक, दिव्या गंगवार की सक्रियता जारीबीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार पंचायतों और चौपालों के आयोजन के जरिए दिव्या पी. गंगवार ग्रामीणों के बीच संपर्क बनाए हुए हैं। महिलाओं, युवाओं और किसानों से संवाद के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर उनका जोर है। वहीं चौधरी प्रदीप सिंह पटेल भी संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क और जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों की सक्रियता के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार की कवायद भी जारी है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलखान सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। उन्होंने ग्रामीणों से जनहित से जुड़े सवालों पर जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और गांवों में जनसंपर्क जारी रखने पर जोर दिया।इस दौरान रूपलाल महातिया, मनोज गंगवार, ओमपाल, भूदेव गंगवार, गंगाराम वर्मा, सुनील वर्मा, सूरजपाल गौतम, सरनाम सिंह यादव, हनीफ खान, रामभरोसे राजपूत, प्रमोद राजपूत, अनिल राजपूत, अनिल कश्यप, रजनीश भारती, मुकेश पाठक, सुरेश पासवान, रामदयाल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।लगातार सक्रियता से गांवों तक पहुंच रहा राजनीतिक संवाददिव्या पी. गंगवार की ओर से लगातार आयोजित की जा रही पंचायतें और चौपालें क्षेत्र में उनकी जनसंपर्क गतिविधियों का हिस्सा हैं। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर स्थानीय मुद्दों पर संवाद और कार्यकर्ताओं को संगठित करने की कोशिश जारी है। वहीं चौधरी प्रदीप सिंह पटेल की भागीदारी भी इन कार्यक्रमों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *