हमीरपुर। राठ कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस समेत चोरी का सामान बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 433 ग्राम सफेद धातु और 4,700 रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा तीन जोड़ी बुर्के, लोहे की पाइप, कटर, मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की वारदातों में शामिल गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
दिल्ली की सात वर्षीय वान्या शर्मा ग्लोबल योगा आइकन अवार्ड से सम्मानित
वान्या शर्मा ने बनाया 12वां विश्व रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में योग में जीत इंटरनेशनल खिताब सांसों की लय से…
अन्ना मवेशियों पर पालिका प्रशासन सख्त, दो दिन में करीब छह दर्जन गोवंश पकड़े
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तेज हुआ अभियान, महोबा रोड स्थित गौशाला में कराया गया संरक्षण राठ (हमीरपुर)। नगर में…
एमएलसी चुनाव में सपा को मिली संजीवनी, भाजपा की बड़ी चिंता
भाजपा की चिंता बनी, सपाई दिख रहे उत्साहित क्या विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा कर पाएगी हतोत्साहित आनंद कुशवाहा। बिधूना-…
