रास्ते को लेकर विवाद में बृद्ध की गिरने से हुई मौत*जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हुई मौत

औरैया।शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में रविवार की दोपहर में निकलने वाले रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर गाली- गलौज मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच धक्का-मुक्की के बीच एक पक्ष के राम चंद्र उम्र 61 वर्ष पुत्र नेकराम गिरकर बेहोश हो गए। यह देखकर सभी लोग घबरा गए तथा परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उपचार के दौरान जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर घर वालों में कोहराम मच गया। और परिवार के सभी लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट करने के बाद मौत होने का आरोप लगाने लगे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल जितेन्द्र तिवारी एवं चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने सभी को समझा कर मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए चिचौली भिजवाया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की एक पुत्री विदेश में हैं कल तक उसके आने का इंतजार है।संदिग्ध परिस्थितियों में प्वाइजन खाने से युवक की मौत औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा उम्मेद निवासी सतेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र रामचंद्र ने रविवार की दोपहरकथित रुप से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।यह देखकर पत्नी बच्चों और घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। और आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए चिचौली भिजवाया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। कोतवाल जितेन्द्र तिवारी ने बताया युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *