ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
महोबा। कृष्ण कुमार द्विवेदी।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महोबा तहसील इकाई की समीक्षा बैठक मीनू आइस फैक्ट्री में जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, विस्तार और पत्रकार हितों को लेकर विचार रखे।
संरक्षक बिहारी लाल गाडगे ने पत्रकारों से एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कलम चलाने का आह्वान किया। वरिष्ठ सदस्य शहंशाह अली ने मासिक तहसील स्तरीय बैठक कराने, तहसील अध्यक्ष इफ्तखार अली ने नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का सुझाव दिया। जिला संरक्षक बीडी बंसल ने खबर लेखन में सतर्कता व जिम्मेदारी बरतने तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक आनंद तिवारी ने आपसी मतभेद दूर रखकर एकजुट रहने की अपील की।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया ने कहा कि संगठन के प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिले की तीनों तहसील इकाइयों को सशक्त करना जरूरी है। संचालन जिला महामंत्री अनिल बाबू सेन ने किया। तहसील महामंत्री राकेश पटेरिया ने आभार जताया।
बैठक में फैजान अली, राजू पटेरिया, अशोक पाटकार, संजना सिंह, लक्ष्मी पाल, तौशीफ खान, अजय व्यास, इमामी खान, कपिल कश्यप, सुलेमान खान, अरबाज हाशमी, शानू मंसूरी, मोहम्मद अजीज सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
