4 किमी जर्जर सड़क के चलते मुख्यालय से कटा करमचंद्रपुर, एमरजेंसी में भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती

कालपी तहसील के ग्राम करमचंद्रपुर को जोड़ने वाला हरिशंकरी से करमचंद्रपुर तक 4 किलोमीटर का संपर्क मार्ग कई सालों से जर्जर पड़ा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण ग्रामीणों को मुख्यालय तक आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में यह सड़क पूरी तरह से कीचड़ और पानी से भर जाती है। जिसके कारण सरकारी एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती। बीमार और गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए 4 किमी तक कंधे या चारपाई पर ले जाना पड़ता है।

फोटो में भी सड़क की बदहाल स्थिति साफ देखी जा सकती है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और पानी भरा हुआ है।

ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी कारण गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित है। बच्चों को स्कूल और किसानों को मंडी तक जाने में भी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण/मरम्मत कराया जाए, ताकि उन्हें मुख्यालय से जुड़ने और एमरजेंसी सुविधा मिल सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *