पुलिस का बड़ा खुलासा: 2.72 लाख कैश और सोने-चांदी के जेवर के साथ चोर गिरफ्तार, दो चोरी की वारदातें सुलझीं

संवाददाता – राहुल कुमार उरई

जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालपी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये कैश के साथ भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

सीओ राजेश कमल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी का सामान लेकर एक आरोपी मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग के वाच टावर के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शिवम पुत्र बालमुकुन्द दुबे, निवासी ग्राम पिथऊपुर, थाना सिरसाकलार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कालपी क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

2,72,020 रुपये
सोने के 2 मंगलसूत्र, 2 अंगूठियां, 1 चैन, 2 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी झुमकी, 1 नथ
चांदी के जेवर सुई-धागा, कमर पेटी, पायल, हथफूल, बिछिया, चांदी के सिक्के

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कालपी कोतवाली में दर्ज दोनों मुकदमों में विधिक कार्रवाई की है। पूछताछ के बाद आरोपी शिवम को जेल भेज दिया गया है।

सीओ ने कहा कि जनपद में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *