उरई में प्राथमिक शिक्षकों का विशाल धरना-प्रदर्शन, ‘शिक्षक एकता जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा शहर, BSA कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन!

डीएस चौहान।

उरई, जालौन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,जनपद जालौन के बैनर तले शिक्षकों ने विशाल धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया। शिक्षक बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और नारेबाजी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उरई तक पहुंचे।प्रदर्शन के दौरान शिक्षक एकता जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं इस प्रदर्शन में शामिल हुए। महिला शिक्षिकाओं की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह सेंगर, जिला संयुक्त मंत्री उपवन कुमार सिंह और जिला मंत्री नरेश निरंजन सहित समस्त जिला कार्यकारिणी, जिला संघर्ष समिति, जिला महिला इकाई, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री, ब्लॉक कार्यकारिणी, तहसील प्रभारी और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *