मेरे लिए पहले देश फिर मेलाअध्यक्ष प्रबंध समिति* दरगाह शरीफ

फहीम किदवई
बहराइच दरगाह शरीफ सैय्यद मसूद गाजी कमेटी अध्यक्ष बकाउल्लाह नेएक भेंट वार्ता में बताया कि 500 सालों से मेला लगता आ रहा है जिसमें स्वास्थ्य सफाई पेयजल और पुलिस व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया जाता रहा है मेला परिसर में एक अस्थाई थाना भी बनाया जाता है इस बार भी मेले के लिए जिला इंतजामिया से परमिशन मांगा गया था कुछ हिंदू संगठनों के विरोध के चलते सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से जिला प्रशासन ने इस बार मेले की अनुमति देना उचित नहीं समझा इस पर मेला इंतजामिया ने भी मेला न कराए जाने का फैसला लिया है कमेटी अध्यक्ष बकाउल्लाह ने कहा मेरे लिए देश पहले है और मेला बाद में इस समय जो भी pसोचना है वह देश हित के लिए जो बेहतर होगा किया जाएगा
आपको बता दें भारत नेपाल सीमा पर स्थित जनपद बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर जिला प्रशासन द्वारा लोग रोक लगाई जाने के बाद से झूला खेल तमाशा वह दुकानदार रोजी-रोटी से जुड़े तमाम लोगों में मायूसी देखी जा रही है क्योंकि एक माह तक चलने वाले इस मेले में काफी लोग अपनी रोजी-रोटी का धंधा कर परिवार चलाते हैं जिनकी रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं
मेले की अनुमति के लिए दरगाह कमेटी द्वारा उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया गया है जिस की सुनवाई 14 मई को होनी है 15 मई से 15 जून तक मेला चलता है यदि न्यायालय मेले की परमिशन दे भी देता है तो मेला कमेटी जिला प्रशासन के अनुमति के बिना मेला नहीं कराएगी
अध्यक्ष ने कहा कि जेठ मेल को लेकर प्रशासनिक फैसला आने के बाद उसके अनुपालन में दुकानों मैदान में स्थापित होने वाले मनोरंजन के संचालकों को आवंटित रसीद काटने पर रोक लगा दी गई है और कोई भी रसीद नहीं काटी गई है उन्होंने कहा कि बाले मियां के विवाह की रस्मों को पूर्ण किए जाने की परंपरा का निर्वहन करने को लेकर दो फरवरी 2025 को बसंत मेले के दौरान तारीख का औपचारिक ऐलान हर वर्ष की तरह किया जा चुका है इससे श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है अब इस हालात में श्रद्धालु की भीड़ बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि इस मेले में हिंदुस्तान के कोने कोने से श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी करने के लिए आते हैं इसको रोक पाना मेला इंतजामिया के बस में नहीं है इसको लेकर हम लोग भी चिंतित है अपनी तरफ से जो भी कोशिश हो सकती है श्रद्धालुओं को मेले में आने से रोकने की की जा रही है जिला प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि मेला इंतजामिया की परेशानीयो को भी दृष्ट गत रहते हुए उचित कदम उठाए उन्होंने कहा इस समय मेरे लिए देश सर्वोपरि है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *