भरुआ सुमेरपुर। बीतीरात कस्बे के लखनापुरवा में अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजनों ने मिलकर नवविवाहिता को जमकर पीटा और घर से निकाल दिया।
ललपुरा थानाक्षेत्र ग्राम पौथिया की निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि उसकी शादी कस्बा निवासी अविनाश के साथ गत 24 फरवरी को हुई थी। प्रियंका का आरोप है कि पति अविनाश, ससुर रामदुलारे, नंद दीपा, खुशबू, अभिलाषा उसको अतिरिक्त दहेज के लिए आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। बीती रात सभी ने मिलकर उसे जमकर पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि ससुरालीजनो को रात में ही थाने लाया गया था। बाद में दोनों पक्षो में आपस में सुलह कर ली और बहू को साथ लेकर घर लौट गए।
