हीटवेव से दो की मौत मृतक संख्या हुई चारचौबीस घंटे में क्षेत्र में हुई चार मौतें


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। गर्मी का सितम लगातार जारी है। शुक्रवार को दो लोगों की हीटवेव से मौत होने के बाद शनिवार को भी दो लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों में गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। पशु पक्षी पानी के अभाव में मर रहे हैं। साथ ही मानव जीवन के लिए गर्मी काल बन रही है। शुक्रवार को पत्योरा एवं पंधरी में एक-एक वृद्ध की मौत हीटवेव का शिकार होने के कारण हुई थी। शनिवार को यह सिलसिला जारी रहा। बिरखेरा निवासी भाई बच्चा ने बताया कि चिरंगीलाल यादव (65) सुबह खेत गया था। करीब 11:00 बजे यह घर लौटकर आया और घर आते ही हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गया। परिजन इसको अस्पताल लेकर जा रहे थे।तभी रास्ते में ही इसने दम तोड़ दिया। मृतक अविवाहित था। दूसरी घटना फैक्टरी एरिया में हुई।फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के थाना कप्तानगंज के ग्राम बिलारी निवासी दयाराम यादव (60) ट्रक लेकर एक फैक्टरी में खाली करने आया था। ट्रक को फैक्टरी के अंदर करने के बाद रात में यह बाहर आया था और फैक्ट्री के बाहर यह मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।आशंका है कि ट्रक चालक हीटवेव का शिकार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *