बसपा नेताओं ने थानाध्यक्ष को भेंट की संविधान की प्रति



भरुआ सुमेरपुर। संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित एचएसओ को बसपा नेताओं ने संविधान की प्रति भेंट करके उनके कार्यों की सराहना की।
कानून एवं विधिसम्मत कार्य करने पर बसपा यूनिट ने मंगलवार को थानाध्यक्ष अनूप सिंह को संविधान की प्रति भेंट करके उनके कार्यों की सराहना की गई। इस मौके पर बसपा विधानसभा प्रभारी डा. जीतेंद्र सागर, डा. ज्ञान बाबू, संदीप श्रीवास, सभाजीत श्रीवास, छुट्टन, भूरा श्रीवास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *