धूमधाम से मना सपा सुप्रीमो का 52वां जन्मदिन


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं सपा व्यापार सभा के पदाधिकारी ने अलग-अलग जगह पर आयोजन करके सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने इस मौके पर 11 वृक्षो का रोपण करके उनको संरक्षित करने का संकल्प लिया है।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय उर्फ कल्लू यादव के व्यापारिक प्रतिष्ठान में केक काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां पर सपा नेता बदलू फौजी, सुरेश यादव, प्रकाश बाबू शिवहरे, रमाशंकर यादव, विद्याभूषण साहू, मनोज कुशवाहा, कन्हैया यादव, निलेश श्रीवास, धर्मेंद्र यादव, आहद खान, अनमोल यादव आदि सपाई मौजूद रहे।
इसी तरह कस्बे धर्मेश्वर बाबा मुहाल में सपा व्यापार सभा के जिलाअध्यक्ष अजय पाल साहू के आवास पर सपा सुप्रीमो का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाते हुए। 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। यहां व्यापार सभा के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर गुप्ता, महिला सभा की प्रदेश सचिव सोनिया सोनी, संजय यादव, नगर अध्यक्ष गोपाल बजाज, सबीना खातून, जानकी वर्मा, रणविजय यादव, विक्की सिंह, अशोक यादव प्रधान बिरखेरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *