निजी नलकूप की केबिल,पाइप भी हुए स्वाहा
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के भभौरा पत्योरा मौजा में आग लगने से डेढ़ सौ बीघा से अधिक की पराली जलकर राख हो गई। साथ ही एक निजी नलकूप के प्लास्टिक के पाइप,केबिल आदि जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
पत्योरा निवासी राजन सिंह ने बताया कि उनके परिवारिक गणों के लगभग 28 बीघे की पराली खड़ी हुई थी। जिसमें आग लग जाने के कारण जलकर राख हो गई है। साथ ही करीब सात क्विंटल भूसा भी जल गया है। पूर्व प्रधान नयन सिंह ने बताया कि गांव निवासी चतुर्भुज सिंह के निजी नलकूप को आग ने चपेट में ले लिया।जिसमें नलकूप की केबिल,प्लास्टिक पाइप,जीन के साथ 15 बीघे की पराली जल गई है। इसके अलावा देशराज सिंह की 12 बीघे,पुत्तन महाराज की 12 बीघा,भूरा की 11,रामकुमार सिंह की 11,सुरजन सिंह आठ बीघे सहित अन्य किसानों की पराली जल गई है। पूर्व प्रधान ने बताया कि इस घटना में डेढ़ सौ बीघे से अधिक की पराली जल गई है। जिससे भूसे का संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

