एडीएम न्यायिक ने किया गौशालाओं का औचक निरीक्षण


० पारा रैपुरा की गौशाला में नहीं मिले गोवंश
० खंड विकास अधिकारी को दिए पत्राचार के निर्देश
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने गुरुवार को कस्बे की कान्हा गौशाला के साथ ग्राम पंचायत पारा‌ रैपुरा की अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। कान्हा गौशाला में व्यवस्था ठीक पाए जाने पर वह संतुष्ट नजर आई वहीं पारा रैपुरा की गौशाला में एक भी गोवंश संरक्षित नहीं पाए जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी से बात करके संबंधित के खिलाफ पत्राचार करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को एडीएम रिजवाना शाहिद ने कस्बे की कान्हा गौशाला का सुबह औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक पाए जाने पर वह काफी हद तक संतुष्ट नजर आई और नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे को पूर्ण रूप से गोवंश संरक्षित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सीधे ग्राम पंचायत पारा रैपुरा पहुंची। यहां की अस्थाई गौशाला में उन्हें एक भी गोवंश संरक्षित नहीं मिला। इस पर उन्होंने बीडीओ से फोन पर वार्ता करके संबंधित के खिलाफ पत्राचार करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *