रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे का बड़ी पुलिया चौराहा शाम होते ही अराजकतत्वों की गिरफ्त में हो जाता है। जगह-जगह खुलेआम शराब की महफिलें जमती है और नशे में टुन्न होने के बाद गालीगलौज छीनाझपटी का दौर शुरू होता है। इससे यहां से गुजरने वालों का बुरा हाल रहता था। शराबियों की गालीगलौज से महिलाओं को सर्वाधिक शर्मसार होना पड़ता है।
बड़ी पुलिया चौराहा का एरिया दलित बाहुल्य है। चौराहे पर ही देशी शराब का ठेका है। शाम होते ही यहां पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। शराब के नशे में टुन्न होने के बाद यह लोग गालीगलौज अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। यह वाक्या प्रतिदिन घटित होता है। शराबियों की भद्दी गालियों से महिलाओं को सर्वाधिक शर्मसार होना पड़ता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार शाम को पुलिस गस्त के दौरान यह कुछ देर के लिए इधर-उधर हो जाते हैं। पुलिस के गुजरते ही फिर इनका तांडव शुरू हो जाता है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि रात में बराबर गस्त होती है। अराजकतत्वों पर नजर रखी जाती है। अराजकता करते हुए मिलने पर कार्यवाही की जाती है।

