रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में संचालित केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय संगठन की ओर से स्टेम सप्ताह मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित के प्रति बढ़ाना है।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्रनाथ राम ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया। 14 से 18 जुलाई तक आयोजित स्टेम सप्ताह छात्र छात्राओं ने विज्ञान आधारित सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं में विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं गणित की उपयोगिता को समझने की जरूरत है। आज के युग में वैज्ञानिक शिक्षा की महती भूमिका है। कार्यक्रम को संपन्न कराने में शिक्षक निशांत कुमार, राजेश कुमार, अनीता विश्वकर्मा, मनीष कुमार, आस्था मिश्रा, राजेश कुमार, मयंक,अंकिता, इंद्रेश, शिवम, मानस,स्नेहा ने अहम भूमिका निभाई।

