छह दिन पूर्व लापता हुई बालिका बांदा में मिली

भरुआ सुमेरपुर। गत 14 जुलाई को मनासर बाबा शिव मंदिर से लापता हुई बालिका छठवें दिन बांदा में मिली। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
गत 14 जुलाई सोमवार को सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले भूरा गुप्ता की 13 वर्षीय पुत्री किरन गुप्ता घर से अचानक लापता हो गई थी। कुछ लोगों ने इसको बिहडों में विराजमान मनासर बाबा शिव मंदिर में देखा था। परिजन इसकी तलाश करते रहे परंतु कोई सुराग नहीं लगा। तब पिता ने बालिका के लापता होने की तहरीर 18 जुलाई को पुलिस को सौंपी। शनिवार को दोपहर में परिजनों ने बताया कि बालिका बांदा में एक रिश्तेदार के घर सकुशल पहुंच गई है। परिजन उसे लेने के लिए बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *