थम नहीं रहा रेलवे स्टेशन पर रील बनाने का सिलसिला



भरुआ सुमेरपुर। युवतियों के अंदर रेलवे स्टेशन एवं रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का बुखार कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। नित्या पांडे, मंजीता के बाद मुख्यालय की निवासी पूजा सिंह की रील कस्बे के रेलवे स्टेशन पर बनी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। नित्या पांडे मंजीता को पुलिस एवं आरपीएफ ने चेतावनी देकर छोड़ चुकी है। तब से उनकी रील वायरल नहीं हुई है।
युवतियों के अंदर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। यह मौका पाते ही सार्वजनिक स्थानों के साथ सरकारी संस्थानों, कार्यालयों के बाहर रील बनाकर वायरल कर देती है। मुख्यालय निवासी पूजा सिंह की एक रील कस्बे के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बनी रील सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोगों ने इस रील पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं। अब देखना यह है कि इस युवती के खिलाफ रेलवे प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *