छात्राओं ने मेंहदी लगाकर दिखाया हुनर


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे समर कैंप में छात्र छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास करने में पूर्ण सहयोग किया जा रहा है।
पारा रैपुरा के राजकीय हाई स्कूल में जिला समन्वयक डॉ.यज्ञेश सिंह ने समर कैंप की गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।प्रधानाध्यापिका रंजना रघुवंशी के संरक्षण में छात्र छात्राएं आनंद एवं ज्ञान प्रदान किया जा रहा हैं।कैंप के पांचवें दिन सहायक अध्यापक प्रियंका देवी ने शरीर को निरोग रखने के लिए योगाभ्यास कराया। प्रमुख गतिविधि प्राथमिक चिकित्सा हेतु आकस्मिक उपचार में बेसिक लाइफ सपोर्ट सीपीआर के प्रयोग की जानकारी दी गई।
इसी तरह कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कालेज में समर कैंप के पांचवें दिन छात्राओं को मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। ब्यूटीशियन कोर्स की प्रशिक्षिका श्रेया गुप्ता ने छात्राओं को हेयर कटिंग और मेकअप से संबंधित जरूरी टिप्स दी गई।
जिला समन्वयक डॉ.यज्ञेश कुमार ने छात्राओं से विगत पांच दिनों से चल रहे समर कैंप की जानकारी ली। प्रधानाचार्य डॉ.स्मृति त्रिपाठी ने छात्राओं से कहा कि समर कैंप की गतिविधियों में शामिल होकर सदुपयोग करने की बात कही। इस मौके पर नोडल शिक्षिका सुषमा गौतम,अर्पिता,अंजलि,वेद प्रकाश गुप्ता अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *