फैक्ट्री में तार कटिंग करते समय मजदूर की आंख में घुसा तार

भरुआ सुमेरपुर। रिमझिम इस्पात में शुक्रवार को तार कटिंग करते समय एक मजदूर की आंख में तार घुस जाने से आंख खराब हो गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूर को इलाज के लिए चित्रकूट जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
क्षेत्र के पारा रैपुरा गांव का निवासी सोनू प्रजापति रिमझिम इस्पात लिमिटेड में स्थाई कर्मी है। शुक्रवार को यह दिन की पाली में ड्यूटी पर था। तार कटिंग करते समय तार का एक टुकड़ा इसकी आंख में जा घुसा। इससे यह लहुलुहान हो गया। गंभीर हालत में इसको फैक्ट्री प्रबंधन ने इलाज के लिए चित्रकूट के जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बताते हैं कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फैक्ट्री के मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया कि इलाज के बाद मजदूर की हालत में सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *