रियल मीडिया नेटवर्क
राठ हमीरपुर। आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर के मोहल्ला सिकंदरपुरा स्थित दाता गढ़ी आश्रम में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। इस दौरान आधा सैकडा से अधिक छायादार, फलदार व औषधीय पौधे लगाए गये हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित गोष्टी में उपस्थित जनसमूह को बताया कि प्राकृतिक आपदा होने का मुख्य कारण प्रकृति के साथ छेड़छाड़ जैसे वनों की कटान,पहाड़ों का खनन इत्यादि है। अगर मनुष्य को प्राकृतिक आपदाओं से बचाना है और पर्यावरण शुद्ध रखना है तो अधिक से अधिक पौधों का लगाना बहुत आवश्यक है।वन विभाग के एसडीओ आदर्श कुमार वर्मा ने बताया कि विभाग ने प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अपनी मां के लिए लगाने की मुहिम चलाई है। इसके साथ ही त्रिवेणी रोपण के माध्यम से नीम, बरगद व पीपल के पेड़ को लगाना, सद्भावना व आपसी मेलमिलाप को बढ़ावा देने से जोड़ते हुए पर्यावरण शुद्ध बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं प्राथमिक विद्यालय औंता के छात्राओं द्वारा पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ,, विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिन्हें पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, प्रेमचन्द्र घुरौली, वन रेंजर सतेंद्र प्रताप सिंह, मानिक सैनी, ब्रजभूषण, सुरेश खेवरिया, मुकेश गुप्ता, दीपू मुंशी, महेंद्र गाँधी, वन दारोगा शोभाराम, अमित कुमार सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

