विमान दुर्घटना परग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि


रियल मीडिया नेटवर्क
लखनऊ। भारत से लंदन जा रहे विमान को अपने गंतव्य से प्रस्थान करने के १५ किमी पर दो मिनट उपरांत ही एक मेडिकल कॉलेज पर विमान क्रैश की इतनी भीषण दुर्घटना में परिवर्तित हो गया जिसमें विमान में पायलट, क्रू सदस्य व यात्रियों के अलावा जिस मेडिकल कॉलेज प्रांगण में गिरने से के अनेक डाक्टर, मेडिकल छात्र-छात्राओं एवं मेडीकल स्टाफ आदि पर अचानक आये मौत के आगोश में आने से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन परिवार काफी मन अत्यन्त आहत है ।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवी प्रसाद गुप्ता ने विमान क्रैश हो मेडीकल कॉलेज पर गिरने में हुई मानवीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि उन्हें अपने धाम में शांति प्रदान करें व शोक संतप्त परिजनों को इस हृदयविदारक घटना बहुत ही असहनीय पीड़ाओं को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
ग्रापए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, महासचिव प्रवीण चौहान, कोषाध्यक्ष/ कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर, सचिव/प्रवक्ता नरेश सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य विकास मिश्रा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमाल जैन,उप्र अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह, हरियाणा संयोजक सुनील जांगड़ा, मध्य प्रदेश संयोजक मनीष चौबे, उत्तराखंड संयोजक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, महाराष्ट्र संयोजक अमित कुमार, छत्तीसगढ़ संयोजक राकेश तिवारी आदि ग्रापए परिवार ने गहरा दु:ख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *