
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के पत्योरा ग्राम पंचायत के मजरा शिवरामपुर डेरा के किसान की लू लगने से मौत हो गई। वह कच्चे घर को दुरुस्त करने के लिए दोपहर में लकड़ी काटने गया था। वापस आने पर पानी पीकर लेट गया। उसके बाद वह उठ नहीं सका।
पत्योरा ग्राम पंचायत के मजरा शिवरामपुर निवासी प्रेम ने बताया कि उसका भाई नेकपाल (60) कच्चे मकान को बरसात में छाने (दुरुस्त) के लिए दोपहर में खेतों में लकड़ी काटने के लिए गया था। लकड़ी काटने के बाद जब वह घर वापस आया तो उसने प्यास के चलते पानी पीकर लेट गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।भाई ने बताया कि जब उसकी विधवा बहू गुड़िया ने उन्हें खाना खाने के लिए बुलाया तो वह चारपाई से नहीं उठे। पास जाकर देखा तो उनकी सांसे बंद थी।उसने परिजनों को बताया तो वह आए और उसे हिला डुला कर देखा। लेकिन कोई हरकत न होने पर समझ में आया कि उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पांच पुत्र व चार पुत्रियां को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के साथ विधवा बहू एवं अविवाहित पुत्र रहता था। ग्राम प्रधान पति अरविंद निषाद ने बताया कि भीषण धूप एवं लू में वह दोपहर में लकड़ी काटने के लिए गया था।शायद हीटवेव का शिकार हो गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है की लू लगने से उसकी मौत हुई है।
