मानको को ताक में रखकर बांदा मार्ग के बनाई जा रही पुलिया


भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांदा मार्ग में चौड़ीकरण के कार्य में बन रही पुलिया में घटिया निर्माण कराया जा रहा है। मानको को ताक में रखकर बनाई जा रही पुलिया में घटिया ईट के साथ बालू में पत्थर की डस्ट मिलाकर मसाला लगाया जा रहा है।
कस्बे से गुजरे बांदा मार्ग में चौड़ीकरण का कार्य शुरू है देवगांव चौराहा एंव रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के मध्य एक पुलिया है। इसका भी चौडीकरण हो रहा है पाइप डालकर बनाई जा रही है। पुलिया में मानकों को ताक में रखकर कार्य हो रहा है। मंगलवार को निर्माण के दौरान घटिया ईट उपयोग में लाई जा रही थी साथ ही बालू के मसाले में डस्ट मिलाकर मसाला तैयार कराकर चुनाई कराई जा रही थी। इस सम्बन्ध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता चौड़ीकरण के प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटिया निर्माण की जानकारी नहीं है वह बुधवार को मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण करेंगे और कार्य घटिया पाया जाता है तो कार्यवाही करेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कहा कि वह घटिया निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री से करके जांच की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *